दुःखद : जबलपुर के निजी अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, मची भगदड़, 8 लोगों की मौत…..

IMG_20220801_190702
Spread the love

जबलपुर(मध्यप्रदेश) : पहाड़ी खेती, समाचार ( 01, अगस्त ) जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने की वजह से 8 मरीजों की मौत हो गई। दिल को दहला देने वाली यह घटना जबलपुर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल की है।

आग की खबर मिलते ही पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई। हर तरफ अफरा- तफरी का माहौल हो गया। इस घटना की खबर तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा गई।

पार्षद के मुताबिक इस घटना में अब तक 8-9 मरीजों की जान चली गई है। अस्पताल में आग लगने की खबर मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के कलेक्टर से फोन पर बातचीत की। अस्पताल में आग लगने की वजह शॉर्ट- सर्किट बताई जा रही है। पार्षद के मुताबिक मरने वालों में मरीजों के साथ ही दो नर्सिंग स्टाफ भी शामिल हैं। बाकी तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

अस्पताल में आग लगने से 8-9 लोगों की मौत

आग लगने की घटना जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की है। जबलपुर नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने 8 से 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबलपुर के दमोह नाका के शिव नगर के पास यह अस्पताल है। अस्पताल में आग भड़कने की खबर फैलते ही हर तरफ अफरातफरी मच गई। कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। अस्पताल में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

अस्पताल हादसे पर सीएम शिवराज ने जताया दुख

उधर अस्पताल हादसे पर सीएम शिवराज सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से लगातार संपर्क में हैं। मुख्य सचिव को पूरे मामले पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहत और बचाव की हरसंभव कोशिश की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान में हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। सीएम का कहना है कि हालात पर वह अपनी नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, इस घटना में कई लोग भी झुलस गए हैं।

साभार: एजेंसियां, ट्वीटर,TV 9 भारतवर्ष, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed