न्यूजीलैंड में सुबह-सुबह कांपी धरती, 7.3 की तीव्रता का आया जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी…..

IMG_20221112_211422
Spread the love

नई दिल्ली:  पहाड़ी खेती, समाचार (24, अप्रैल)न्यूजीलैंड में भूकंप आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भारतीय समयानुसार आज सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर 7.1 की तीव्रता से आया था। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले मार्च के महीने में भी न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप से करीब 900 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केर्माडेक द्वीप के पास 49 किलोमीटर की गहराई पर आया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, भूकंप से हवाई और प्रशांत क्षेत्र को कोई खतरा नहीं है।

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान में बताया कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि भूकंप फिर न्यूजीलैंड को प्रभावित कर सकता है या नहीं। लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में रविवार दोपहर को भी 3.6 तीव्रता के मामूली भूकंप के कुछ झटके महसूस किए गए थे। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed