प्रियंका गाँधी पहुंची शिमला के ऐतिहासिक जाखू मन्दिर, विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया हनुमान जी का आशीर्वाद, पढ़ें पूरी खबर..

IMG_20230513_192528
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार (13, मई )कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर न्यास के सदस्यों ने प्रियंका को भगवान बजरंगबली की तस्वीर भी भेंट की। माथा टेकने के बाद वे छराबड़ा स्थित अपने निवास पर लौट गईं।

प्रियंका गांधी ऐसे वक्त में बजरंग बली के दरबार में पहुंची हैं, जब रुझानों में कांग्रेस को कर्नाटक से खुशखबरी मिलती दिख रही है। फिलहाल,   कांग्रेस ने रुझानों में बढ़त बनाई हुई है। कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंगबली को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच खूब शब्द बाण चले थे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि राज्य में सरकार में आते ही वह बजरंग दल, पीएफआई समेत जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए बैन लगाएगी।

प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा ‘हिमाचल प्रदेश के जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व कर्नाटका की जनता के सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। मारुति नंदन आप सभी का कल्याण करें। जय बजरंग बली!’

बात दें कि शिमला से 15 किमी दूर कुफरी के छराबड़ा में प्रियंका का घर है। वह अक्सर शिमला आती रहती हैं और लोगों से भेंट करती रहती हैं। प्रियंका के साथ मां सोनिया भी हिमाचल के दौरे पर हैं।

About The Author

You may have missed