मौसम अलर्ट: हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट, इन दो जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी, नदी नालों से रहें दूर, पढ़ें पूरी खबर…..

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार (28, जुलाई )शिमला मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में 28 व 29 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। 30 जुलाई से वर्षा में कमी आने की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों में यातायात एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में व्यवधान हो सकता है।
कांगड़ा, चंबा जिलों में जलक्षेत्रों व नालों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। तूफान की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में जाने से बचें।
प्रदेश में दो एनएच सहित 566 सड़कें बंद हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण सड़कों को खोलने के बाद भूस्खलन के कारण बंद हो रही हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान सबसे अधिक वर्षा कांगउ़ा में 35, धर्मशाला में 29.2, डलहौजी में 21 व धैलाकुआं में 17.5 मिलनीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
प्रदेश में अब तक 5269.03 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। कुल 67 भूस्खलन की घटनाएं और 48 बार अचानक बाढ़ आई है। इससे जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। प्रदेश में अभी तक 168 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। 240 दुकानों के साथ 2120 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। जबकि 687 मकान ध्वस्त होने के साथ 5492 करोड़ का नुकसान हुआ है।
न्यूनतम, अधिकतम तापमान
शिमला, 16.4, 21.7
सुंदरनगर, 22.7, 31.2
भुंतर, 20.9, 33.0
कल्पा, 14.2, 22.4
धर्मशाला, 20.2, 27.0
ऊना, 24.0, 33.2
नाहन, 23.1, 27.8
केलंग, 13.6, 20.2
सोलन, 20.2, 28.0
About The Author
