Russia | पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन समेत 10 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत, पढ़ें पूरी खबर….

IMG_20230823_233654
Spread the love

मास्को: पहाड़ी खेती, समाचार (23, अगस्त)रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन (Yevgeny Prigozhin) की बुधवार को एक प्लेन क्रैश Plane Crash) में मौत हो गई। प्रिगोजिन के अलावा 10 और लोगों की मौत हो गई है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूस की एजेंसी TASS के हवाले से यह खबर दी है।

मीडिया खबर के मुताबिक यह प्लेन क्रैश बुधवार को मॉस्को के उत्तरी इलाके में हुआ। रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि येवगेनी का नाम पैसेंजर लिस्ट में शामिल था। यह एम्बरर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। उसमें सात यात्री और तीन चालक दल सवार थे।

प्रिगोजिन ने जून में रूसी सशस्त्र बलों के खिलाफ एक असफल विद्रोह का नेतृत्व किया। वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना से पहले दो धमाके सुने और दो वाष्प निशान देखे।

TASS समाचार एजेंसी ने कहा कि जमीन पर गिरते ही विमान में आग लग गई। चार शव पहले ही मिल चुके हैं। विमान आधे घंटे से भी कम समय तक हवा में रहा।

साभार: एजेंसियां, नवभारत,सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed