हिमाचल में मौसम: तापमान में आई गिरावट, मंडी और सोलन में शिमला से ज्‍यादा ठंड, 27 नवंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर…..

IMG_20230823_094011
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार ( 25, नवम्बर ) हिमाचल प्रदेश में आजकल धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शिमला से ज्यादा सर्द रातें मंडी, सुंदरनगर, सोलन की दर्ज हुई हैं। शिमला का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री जबकि सुंदरनगर का 3.6 और मंडी का 5.1 जबकि सोलन का 6 और ऊना का 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है। धूप के खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल में 27 और 28 नवंबर को आंधी और वर्षा की चेतावनी, इन दस जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर को चंबा और बिलासपुर में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है।

स्थान न्यूनतम अधिकतम

शिमला 8.2 18.2

सुंदरनगर 3.6 25.5

भुंतर 3.6 24.5

कल्पा 0.6 15.3

धर्मशाला 9.2 23.5

ऊना 6.7 27.8

नाहन 12.7 22.3

केलंग -3.5 11.3

सोलन 6.0 24.5

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed