दुःखद: पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी, बस में 40 यात्री सवार थे, बचाव कार्य जारी, पढ़ें पूरी खबर…..

IMG_20240823_131204
Spread the love

काठमांडू: पहाड़ी खेती, समाचार ( 23, अगस्त) नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 10 से 11 शव बरामद किए गए हैं।

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित कर दिया गया है। बस का नंबर यूपी 53 एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल की घटना के संबंध में हम कॉन्टैक्ट कर यह पता लगा रहे हैं कि क्या इसमें प्रदेश का कोई व्यक्ति शामिल है।

UP के गोरखपुर की है बस

News18 के मुताबिक, नेपाल बस हादसे पर एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई है। हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी ट्रैवल्स की है। बस का पूरा नंबर- UP 53 FT 7623 है। बस के कागजात भी पूरे हैं। फिटनेस और परमिट भी सब सही है।

ये कोई पहला हादसा नहीं है, इस साल जुलाई में नेपाल में दो बसों में सवार 65 लोग त्रिशुली नदी में बह गए थे। इन घटना में काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स की बसें नदी में गिर गई थीं, जो काठमांडू से रौतहट के गौर की ओर जा रही थी। इलाके में भारी बारिश के बीच ये घटना हुई थी।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed