सरकार और सेब व्यापारियों में सांठ गांठ के चलते सेब के दामो में आई भारी गिरावट, बागवानी मंत्री को पद से हटाने की उठी मांग, पढ़े पूरी खबर..

full6708
Spread the love

सेब के दामों में गिरावट से बढ़ी बागबानों की चिंता, कांग्रेस ने सरकार की व्यापारियों से मिलीभगत को बताया दाम घटने का कारण, बागवानी मंत्री को पद से हटाने की मांग, पढ़े विस्तार से..

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार , सेब के दामों में अचानक आई गिरावट के बाद बागवानों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस ने इसके लिए सरकार और सेब व्यापारियों की सांठ गांठ को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश सरकार किसानों बागवानों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ है। ऐसे में कांग्रेस ने बागवानी मंत्री को पद से हटाने की मांग रखी है।

https://youtu.be/djC5W7bPSrQ
साभार: हिमदर्शन समाचार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज कल सेब सीजन चल रहा है और इस वर्ष सभी को सेब के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी। लेकिन बागवानों को इस बार निराशा ही हाथ लगी है। बेमौसमी बारिश व बर्फबारी के चलते बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। सरकार से बार बार आग्रह करने के बावजूद भी आज तक नुकसान की भरपाई नही की गई। 

कुलदीप राठौर ने कहा कि बागवानों को सस्ता कार्टन और कीटनाशक उपलब्ध करवाने चाहिए थे लेकिन सरकार ने इनके दामो में भी वृद्धि कर दी। सड़को की दुर्दशा के कारण किसान बागवान अपनी फसल मंडियों तक नही पहुंचा पा रहे है और जो फसल मंडी में पंहुच रही है उसके उचित दाम तक नही मिल पा रहे है।

केंद्र द्वारा जो नए कृषि कानून लागू किये गए है उसका असर दिखने लग गया है जिसके कारण कुछ एक चुनिंदा कंपनियों की वजह से सेब के दामो मे भारी गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अडानी पर तुरन्त अंकुश लगाना चाहिए ताकि प्रदेश के किसानों के हितों को बचाया जा सके।

मुख्यमन्त्री स्वयं बागवान होने का दावा करते है लेकिन वे बागवानों के हितों के लिए कोई कदम नही उठा रहे हैं। उन्होंने बागवानी मंन्त्री को भी तुरंत पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को कार्टन व कीटनाशक के दामों में कमी करनी चाहिए थी लेकिन इनके दाम बढ़ गए हैं। 

सेब के दाम अचानक गिरावट आने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। यह सब सरकार की ब्यापारियों के साथ मिलीभगत है। अडानी मोदी के साथ मिलकर देश को लूट रहे हैं। देश भर के किसान अपने हितों की रक्षा के लिए धरना दे रहे हैं। सरकार को अडानी पर अंकुश लगाने की जरूरत है। राठौर ने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री बनने की होड़ शुरू हो गई है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल पड़ी है। आगामी चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

About The Author

You may have missed