विधान सभा अध्यक्ष,विपिन सिंह परमार ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से नई दिल्ली में अलग-अलग मुलाकात की ….

शिमलाः पहाड़ी खेती, समाचार, हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनकी पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर विपिन सिंह परमार ने उन्हें हिमाचल प्रदेश विधान सभा में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम वर्ष पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र में आने का विशेष निमन्त्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई तथा विशेष सत्र को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्बोधित करने बारे भी उन्हें अवगत करवाया।
इससे पूर्व श्री विपिन सिंह परमार ने भारत सरकार में केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में मुलाकात की। उन्होंने अनुराग ठाकुर को इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा में हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्णिम वर्ष पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने का निमन्त्रण दिया तथा उन्हें माननीय राष्ट्रपति द्वारा सत्र को सम्बोधित करने बारे भी अवगत करवाया।
About The Author
