70 सालों के जतन का 7 सालों में पतन: कांग्रेस प्रवक्ता

Spread the love

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा के मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचलने के मामले की कांग्रेस लगातार जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सापरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मंत्री को बर्खास्त कर मृतक किसानों को न्याय की मांग की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरन सिंह सापरा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि यूपी में बीजेपी के मंत्री के बेटे ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाई लेकिन कार्यवाही के बजाए सारी मोदी सरकार गुनहगार को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि चश्मदीद के अनुसार पिस्तौल से किसान की मौत हुई लेकिन सच बाहर नही आ पा रहा है।

जब विपक्ष के नेता यूपी में परिवार से मिलने जाते है तो उन्हें रोका गया। प्रियंका गांधी को 48 घण्टे से ज्यादा हिरासत में रखा गया। उन्होंने कहा कि सत्ता बल व बाहुबल का प्रयोग कर गुनहगारों को बचाया गया है। पूरे देश मे भाजपा के नेताओं के लिए अलग और आम जनता के लिए अलग कानून लागू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यूपी में अंधा कानून चल रहा है। उन्होंने मांग की मंत्री के बेटे को हिरासत में लिया जाए और गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सापरा ने कहा कि राम राज्य की बात करने वाले लोग खुद यमराज बनकर लखीमपुर में उतरे हैं। उन्होंने, कहा कि ऐसा व्यक्ति जो तस्करी करता है गुंडा है उसे मोदी ने गृह राज्य मंत्री बनाया है। भूमि पुत्रों के कुचले जाने पर मोदी धृत राष्ट्र की भूमिका में नज़र आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश मे आर्थिक घाटा लगातार जारी है। ऐमज़ॉन ने 8546 करोड़ रुपये भारत सरकार को लीगल फीस दी है यह किस बात के लिए दी है। उन्होंने कहा कि इसमे घोटाला हुआ है। कम्पनी ने यह रकम देकर नियमो में क्या बदलाव करवाये यह जानने का विषय है। मोदी सरकार का न खाएंगे न खाने देंगे का नारा खोखला साबित हुआ है। आज मोदी सरकार खाएंगे, खिलाएंगे, लुटाएंगे की नीति पर काम कर रही है और पूरे देश को लूटा रहे है। 70 सालों में कांग्रेस ने जो बड़ी बड़ी कम्पनियां बनाई थी वह सात सालों में लुटा दिया। 70 सालों के जतन का 7 साल में पतन हो गया है।

उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम में हर रोज बढ़ रहे है। पैट्रोल 100 के पार हो गया है। सिलेंडर 1000 का आंकड़ा छू गया है। महंगाई से आम जनता परेशान है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार मूकदर्शक बन गई है। चुनावों में जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।

You may have missed