पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिले राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, जाना वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम

full1724
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र से मिले राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, जाना वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम, पिछले 6 माह से चल रहे है अस्वस्थ वीरभद्र सिंह, वीरभद्र सिंह के निज़ी आवास हॉली लॉज गए जेपी नड्डा….

शिमला; (पहाड़ी खेती,न्यूज) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज सुबह करीब 10:30 बजे होलिलोज पहुचे औऱ पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल जाना। वीरभद्र सिंह की तबियत पिछले कुछ समय से ठीक नही थी। नड्डा ने कहा कि वे वीरभद्र सिंह का हालचाल पूछने पहुँचे हैं। उनकी तबियत कुछ समय से खराब थी और वो PGI में एडमिट थे परंतु वो कार्यक्रमो में व्यस्त होने के कारन उनसे मिल नही पाए थे इसलिए हिमाचल पहली बार आने पर उनसे मिलने पहुचे। उन्होंने कहा कि उनका वीरभद्र सिंह से काफी पुराने सम्बन्ध है वीरभद्र जब मुख्यमंत्री थे तब वे विपक्ष के नेता थे इसलिये उनके वीरभद्र से काफी अच्छे व्यक्तिगत और राजनीतिक सम्बन्ध है। नड्डा ने वीरभद्र सिंह को अपने बेटे की शादी की धाम के लिए भी बिलासपुर आने का निमंत्रण दिया।

About The Author

You may have missed