शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान पर धूम-धाम से मनाया गया डोमेश्वर महादेव का जातर उत्सव

Spread the love

शिमला; ( पहाड़ी खेती, समाचार)देव भूमि हिमाचल प्रदेश में शिमला के रिज मैदान पर देवता डोमेश्वर गुठान का 20 साल बाद जातर उत्सव आज धूम धाम से मनाया गया।

शिमला व सोलन जिलों की 18 ठकुराइयों और 22 रियासतों के प्रमुख देवता डोमेश्वर का पारंपरिक नृत्य रिज मैदान में आयोजित किया गया। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग रिज मैदान में पहुंचे।

देवता की पालकी का नृत्य सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा । हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी सहित दूसरे न्यायाधीश व कई गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

देवता डोमेश्वर गुठाण के प्रमुख कारदार मदन लाल वर्मा ने बताया कि 20 साल बाद देवधुन पर यह देवनृत्य पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देवता सभी भक्तों के मनोरथों को पूर्ण करते हैं।

You may have missed