World Radio Day 2022: 13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस? जानिए इतिहास और इस साल की थीम….

IMG_20220213_143351
Spread the love

नई दिल्ली:   पहाड़ी खेती, समाचार ( 13, फरवरी ) आज विश्व रेडियो दिवस है। हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर साल यूनेस्को विश्व के सभी ब्राॅकास्टर्स, संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

संचार के माध्यम के तौर पर रेडियो की भूमिका पर चर्चा होती है और लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाता है। रेडियो एक ऐसी सेवा है जो दुनियाभर में सूचना का आदान-प्रदान करता है। आपदा या आपात कालीन स्थिति में रेडियो का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में विश्व रेडियो दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के युवाओं को रेडियो की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूक करना है।

सूचना फैलाने के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम हो लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है। 

विश्व रेडियो दिवस मनाने की कब हुई शुरुआत?

विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत साल 2011 में की गई थी। साल 2010 में स्पेन रेडियो अकादमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने के लिए पहली बार प्रस्ताव दिया था। साल 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की। बाद में साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इसे अपना लिया। फिर उसी साल 13 फरवरी को पहली बार यूनेस्को ने विश्व रेडियो दिवस मनाया।

13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है रेडियो दिवस?

13 फरवरी को ही विश्व रेडियो दिवस मनाने की एक खास वजह है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत 13 फरवरी 1946 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के दिन ही विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा।

क्या है विश्व रेडियो दिवस 2022 की थीम?

विश्व रेडियो दिवस 2022 की थीम ‘एवोलूशन – द वर्ल्ड इज ऑलवेज चेंजिंग’ है। यानी विकास के साथ विश्व भी विकसित हो रहा है। यह थीम रेडियो के लचीलेपन और स्थिरता को प्रदर्शित कर रही है। इसका मतलब है कि दुनिया बदलती रहती है, इसलिए रेडियो में भी नवाचार हो रहा है। 

विश्व रेडियो दिवस पर भेजें अपनों को ये शुभकामना संदेशरेडियो बजाते रहो, गुनगुनाते रहो।
Happy World Radio Day

रेडियो एक रंगमंच है, जिसमें मन का संचार, आत्मा का संगीत और भावनाओं की अभिव्यक्ति है।
Happy World Radio Day

रेडियो के जमाने को कोई कैसे भुला पायेगा,
रेडियो ने ही तो इन कानों को देखना सिखाया है।
Happy World Radio Day

आज भी उस दौर को याद करते हैं, जब रेडियो देखकर खुश हुआ करते थें।
Happy World Radio Day 

साभार: अमर उजाला, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed