मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ ! सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचते ही AIIMS में एडमिट हुए, पढ़े पूरी खबर..

IMG_20220218_222840
Spread the love

नई दिल्ली:   पहाड़ी खेती, समाचार ( 18, फरवरी )

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को डॉक्टरों की सलाह पर नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री को आज सुबह छाती में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके चलते उन्होंने आज सुबह IGMC में भी ईको समेत अन्य रूटीन टेस्ट करवाए। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल में रूटीन जांच के लिए आए थे उनकी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं।

चेकअप करवाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज दोपहर बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुए तथा अब नई दिल्ली एम्स में भर्ती होकर सभी प्रकार के टेस्ट करवा रहें है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें केवल रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

About The Author

You may have missed