दुःखद: हिमाचल में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 लोग जिंदा जले, 12 घायल…..

Spread the love

ऊना : पहाड़ी खेती, समाचार ( 22, फरवरी ) हिमाचल प्रदेश के ऊना (Una) जिले में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में छह लोगों की मौत और 10 से पंद्रह लोगों के झुलसने की खबर है।

ब्लास्ट के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है। ब्लास्ट (Una Fire Crackers Factory Blast) के बाद छह महिलाएं जिंदा जल गई हैं। इनमें एक तीन साल की बच्ची भी है। 12 घायलों को ऊना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे के बाद के वीडियो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। फिलहाल, मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है। घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर छह शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं। मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है.

30 से 35 कर्मी थे काम कर रहे

घायलों को ऊना अस्पताल अपनी गाड़ी में लाए एक शख्स ने बताया कि वह 7 घायलों को अपनी गाड़ी में अस्पताल लाएं हैं। इस दौरान एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इस दौरान छह महिलाओं की मौत हो गई है। फिलहाल, ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। वहींं स्थानीय पंचायत की महिला प्रधान ने कहा कि हमारे से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। पहले यहां धर्मकंडा था । साथ ही यह फैक्ट्री अवैध है।

स्थानीय विधायक ने क्या कहा

ऊना के हरोली से कांग्रेस विधायक और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूरे मामले पर मृतकों के प्रति संवेदना जताई है और साथ ही घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में अवैध कारखाना चल रहा था। सरकार बताए कि किसने लाइसेंस दिया था और साथ ही मृतकों को मुआवजा देने की मांग की और विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही।

साभार: News 18, सोशल मीडिया नेटवर्क।

You may have missed