भाजपा से निष्कासित चेतना बरागटा के घर वापसी के कयास तेज, 7 दिन में दो बार CM से मिले …..

Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 12, मार्च ) हिमाचल प्रदेश भाजपा से निष्कासित चेतना बरागटा की घर वापसी होने जा रही है।वह दिल्ली में सीएम से मिले हैं। एक हफ्ते में दो बार चेतन बरागटा ने सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की है।

अहम बात है कि दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर ने अमित शाह से भी मुलाकात की है और इससे पहले चेतन बरागटा सीएम के साथ नजर आए। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पहुंचने पर चेतन बरागटा सीएम के पैर छुते हुए नजर आ रहे रहे हैं।

दरअसल, हिमाचल में हाल ही में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। शिमला के जुब्बल कोटखाई से भाजपा ने चेतन बरागटा को टिकट नहीं दिया था। वह दिवगंत भाजपा मंत्री नरेंद्र बरगटा के बेटे हैं। परिवारवाद के नाम पर उनका टिकट काट दिया गया था। बाद में चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैक की यहां से बुरी तरह से हार हुई थी। उनकी जमानत जब्त हो गई थी। चेतन बरागटा ने जुब्बल कोटखाई से आजाद चुनाव लड़ा था। वह 25 हजार वोट लेकर यहां से दूसरे नंबर पर रहे थे। आजाद चुनाव लड़ने की वजह से भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

क्यों भाजपा में फिर होगी वापसी

हाल ही में चार मार्च को चेतन बरागटा ने विधानसभा सत्र के दौरान सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी। वहीं, चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर चेतन बरागटा ने एक पीएम मोदी, अमित शाह का पोस्टर शेयर कर बधाई थी। एसे में अब कयास लग रहे हैं कि जल्द ही चेतन बरागटा की भाजपा में वापसी होगी।

हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। सबसे अहम बात है कि अप्रैल महीने में शिमला में नगर निगम के चुनाव भी होने जा रहे हैं। यहां पर बड़ी संख्या में चेतन के गृह नगर जुब्बल कोटखाई से लोग रहते हैं। भाजपा नहीं चाहती कि चेतन यहां से कुछ सियासी गतिविधियां करे, जिससे उन्हें निगम चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़े।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर चेतन बरागटा ने शेयर किया था ये पोस्टर

क्या बोले अध्यक्ष सुरेश कश्यप

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप से जब न्यूज-18 ने बरागटा की वापसी को लेकर सवाल किया तो उन्हें बरागटा के सीएम से दिल्ली में मुलाकात को लेकर अनभिज्ञता जताई. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उन्हें चेतन बरागटा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

चेतन बरागटा हिमाचल भाजपा के आईटी सैल के प्रभारी थे।

हालांकि, सीएम जयराम ठाकुर से बरागटा ने एक सप्ताह में दूसरी बार मुलाकात की है। अहम बात यह कि चार मार्च को जब शिमला में चेतन में सीएम से मुलाकात की तो उनके साथ, जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा के पूर्व सभी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता भी साथ थे। यह सभी पहले भाजपा में थे, लेकिन चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें भी निलंबित किया गया था। मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर चेतन बरागटा ने लिखा था कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह शिष्टाचार भेंट थी। लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया गया है। उनके साथ जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा के पूर्व सभी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता भी साथ थे।इसलिए भाजपा में उनकी वापसी को लेकर इंकार नहीं किया जा सकता है। पार्टी से निकालने से पहले चेतन बरागटा हिमाचल भाजपा के आईटी सैल के प्रभारी थे।

साभार: News 18, सोशल मीडिया नेटवर्क।

You may have missed