बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने वाहन भीड़ पर चढ़ाया, भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और 7 पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

प्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भुवनेश्वर : पहाड़ी खेती, समाचार ( 12, मार्च ) ओडिशा के खुर्दा जिले के बानापुर में बीजद के निलंबित विधायक प्रशांत जगदेव ने वाहन भीड़ पर चढ़ा दिया।
इस हादसे में सात पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 22 लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिल्का के विधायक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जगदेव के वाहन ने ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीडीओ बानापुर के कार्यालय के बाहर जमा भीड़ को कथित तौर पर टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में बानापुर पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक आरआर साहू सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘ भाजपा के लगभग लगभग 15 कार्यकर्ता और सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’ खुर्द के एसपी लेख चंद्र पाही ने बताया कि विधायक को पहले टांगी अस्पताल और बाद में उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया। जगदेव को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था।
साभार: Lokmat News, ट्विटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
