लगातार दूसरे दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम जानें विस्तार से….

नई दिल्ली : पहाड़ी खेती, समाचार ( 23, मार्च ) देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला अब शुरू हो चुका है और आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है।
बीते 137 दिनों के बाद ईंधन के दाम में इजाफा देखा गया। तब पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे का इजाफा किया गया था। वहीं आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे बढ़े हैं। बता दें कि मूल्य वर्धित कर (VAT) और माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के आधार पर ईंधन की कीमतें प्रत्येक राज्य में अलग-अलग ही होती हैं।
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।
साभार: नवभारत, ANI, ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
