कुल्लू के निरमंड में वन निगम के डिपो में भड़की आग, लाखों का नुक्सान….

IMG_20220331_142724
Spread the love

कुल्लू/निरमंड : पहाड़ी खेती, समाचार ( 31, मार्च ) जिला कुल्लू के निरमंड खंड के बघीरी में वन निगम के स्पेन डिपो में अचानक आग लगने से एक हजार स्लीपर जलकर राख हो गए।

इनकी कीमत 12 लाख 71 हजार रुपये बताई गई। बताया जा रहा है आग किसी राहगीर द्वारा बीड़ी या सिगरेट को अधजली अवस्था में फेंकने के कारण लगी है। आग बुधवार देर रात करीब 10 बजे लगी। इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस का दी। सूखी लकड़ियां होने के कारण आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। विभाग के मुताबिक डिपो में साल के पेड़ के स्लीपर तैयार कर इन्हें यहां से बद्दी भेजा जाता है। जहां पर इन स्लीपरों की आक्शन होती है। इसके अलावा निरमंड के बाकि जगहों के स्पेन में लकड़ि‍यां सुरक्षित रखी गई हैं। हर महीने इनकी नीलामी की जाती है।

उधर, वन विभाग के रामपुर डीएफओ चंद्र भूषण ने बताया आग लगने की सूचना देर रात को मिली। अभी मौके पर जाकर इसका जायजा लिया जाएगा। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है। आग लगने से स्पेन डिपो में एक हजार स्लीपर जल गए हैं। इससे वन निगम को 12 लाख 71 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चंद्रभूषण ने लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह की सरकारी संपत्ति का नुकसान होने से बचाया जाए। उन्होंने कहा दूसरी जगह पर स्पेन में लकड‍ि़यां सुरक्षित हैं। शरारती तत्व सुलगते हुए बीड़ी सिगरेट फेंक कर इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवा लिया गया है। पुलिस से इस मामले की गंभीरता से छानबीन करने को कहा गया है।

साभार: जागरण, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed