हिमाचल : जेपी नड्डा ने लगाई कार्यकर्ता की नेम प्लेट, कहा- यहीं से हुई शुरुआत…..

बिलासपुर : पहाड़ी खेती, समाचार ( 11, अप्रैल )
हिमाचल विधान सभा चुनावों को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के एक बूथ कार्यकर्ता के घर पर जो किया उसे वो हमेशा याद रखेगा।
अपने हाथ से लगाई नेम प्लेट
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा उस कार्यकर्ता के नाम की नेम प्लेट लिए थे। उन्होंने खुद अपने हाथ से उसकी नेम प्लेट दरवाजे पर लगाकर सभी को हैरान कर दिया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि बीजेपी के 19 करोड़ से अधिक सदस्य यूं ही नहीं हुए। आज मैंने उस वक्त खुद को गौरवान्वित महसूस किया जब एक कार्यकर्ता के घर उसकी नेम प्लेट लगाई। आज मैं जहां हूं उसकी शुरुआत यहीं से हुई थी, ‘एक कार्यकर्ता’ से।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है ये परिवार है उन राष्ट्र सेवकों का जहां सब बराबर हैं।
देखें वीडियो:-
राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे जन-संवाद
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने इस दौरे में बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए धरातल पर वस्तुस्थिति का आंकलन कर रहे हैं। उनकी बैठकों को लेकर सभी कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। जो खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।
साभार: सोशल मीडिया नेटवर्क, ANI, ट्वीटर।

About The Author
