CM जयराम ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का जाना कुशलक्षेम: पढ़े पूरी खबर….

IMG_20220507_165129
Spread the love

मंडी : पहाड़ी खेती, समाचार ( 07, मई ) प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को शुक्रवार को ब्रेन स्ट्रोक के चलते जोनल अस्पताल मंडी मे भर्ती करवाया गया था और आज उनके स्वास्थ्य मे थोडा सुधार है।

अस्पताल मे डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी में है वहीं आज सुबह ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जानने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य का डाक्टरों से ब्यौरा लिया।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की स्वास्थ्य कारणों से नाजुक हालत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपना सरकारी हेलीकॉप्टर उन्हें दिल्ली छोड़ने के लिए भेजा और स्वयं सड़क मार्ग से कुल्लू के बंजार को निकल गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम का हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा नाम है और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और जो यथासंभव मदद होगी वो की जाएगी। 

About The Author

You may have missed