हिमाचल में सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध….

IMG_20220511_195953
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 11, मई ) राज्य सरकार ने कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि मुख्यमंत्री विशेष परिस्थिति में तबादलों को करने के लिए अधिकृत होंगे।

कार्मिक विभाग की तरफ से इस आशय संबंधी निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। इन आदेशों पर सख्ती से अमल करने को कहा गया है।

सरकार की तरफ से इससे पहले गत 22 मार्च को कर्मचारियों के सामान्य तबादलों से प्रतिबंध को सशर्त हटाया गया था ।इसके बाद एक बार फिर से तबादलों को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार की तरफ से समय-समय पर कर्मचारियों के तबादला आदेश करने को लेकर प्रतिबंध हटाया जाता है। इस प्रतिबंध के हटने के बाद कर्मचारी बड़े स्तर पर आपसी सहमति से खाली स्थानों एवं मनचाही जगह पर तबादले करवाने के लिए आवेदन करते हैं।जिसके बाद सरकारी स्तर पर स्वीकृति मिलने की स्थिति में इन आदेशों पर अमल होता है।

साभार: एजेंसियां, दैनिक भास्कर,सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed