मुख्यमंत्री ने वन रक्षक के निधन पर शोक व्यक्त किया…..

IMG_20220524_175508
Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड राजेश कुमार की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हुई मौत। राजेश कुमार रामगढधार रेंज के बल सैली वीट के जंगलों में लगी आग को बुझाते हुए आग की चपेट में आ गए थे। जिनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था।

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 24, मई ) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वन रक्षक राजेश कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजेश कुमार ने आज स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) चंडीगढ़ में अन्तिम सांस ली।

बताते चलें कि वन रक्षक राजेश कुमार ऊना जिला के उप-मंडल बंगाणा के अन्तर्गत सैली बीट में वन अग्नि को नियंत्रित करते हुए गंभीर रूप से झुलस गए थे। वह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About The Author

You may have missed