वायरल वीडियो: छतरी के साथ हवा में उड़ गया शख्स….

IMG_20220610_132728
Spread the love

ओस्मानिया(तुर्की) : पहाड़ी खेती, समाचार ( 10, जून ) कई बार अचानक ही ऐसी घटना घट जाती है कि एक बार तो लोगों को कुछ समय के लिए समझ ही नहीं आता है कि ये कैसे हुआ। बता दें कि बारिश के दिनों में कई बार तेज हवाएं चलती हैं। इन तेज हवाओं में कई हल्की चीजें इधर उधर उड़ जाती हैं।

लेकिन क्या आपने तेज हवा में किसी आदमी को उड़ता हुआ देखा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन फिर से सोशल मीडिया पर सामने आया है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में तेज हवा में एक आदमी को छतरी के साथ उड़ता हुआ देखा जा सकता है।

यह घटना तुर्की में घटित हुई थी। इसमें एक शख्स छतरी के साथ हवा में उड़ गया था। घटना का ये वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। उस वक्त तुर्की के ओस्मानिया में तेज तूफान आया था। इस तूफान ने ओस्मानिया शहर में भारी तबाही मचाई थी। लोगों को इस तूफान की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। सीसीटीवी में जो घटना कैद हुई थर, उसमें देखा जा सकता है कि कुछ आदमी एक छतरी को उड़ने से बचाने के लिए उसे पकड़ रहे थे।

जब तूफान आया तब सड़क के पास एक स्टैंड की मदद से बड़ी सी छतरी लगी हुई थी। जैसे ही तूफान स्टैंड के साथ लगी छतरी तेजी से हिलने लगी तो पास में बैठे एक शख्स ने छतरी को रोकने की कोशिश की। दो अन्य लोग भी उसकी मदद के लिए आगे आए, लेकिन तेज हवा के आगे कोई कुछ नहीं कर सका।

जब छतरी हवा में उड़ने लगी तो दो लोगों ने छतरी छोड़ दी और एक शख्स छतरी के साथ ही हवा में उड़ गया। बता दें कि तूफान इतना तेज था कि शख्स छतरी के साथ थोड़ी सी देर में ही हवा में उड़ गया। बताया जा रहा है कि यह शख्स हवा में करीब चार मीटर ऊपर गया तो उसने छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद वह शख्स बहुत घबरा गया था।

साभार: एजेंसियां, ABC News, ट्वीटर,Catch News, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed