Viral Video: चील को बचाने कार से निकले दो लोगों को नहीं था मालूम, अगले पल लिखी थी उनकी ही मौत….

मुंबई : पहाड़ी खेती, समाचार ( 10, जून )मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक टैक्सी ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जब्कि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
हालांकि, बाद में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
दिल दहला देने वाला हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
घायल पक्षी को बचाने नीचे उतरे थे पुलिस के अनुसार 43 वर्षीय अमर मनीष जरीवाला 30 मई को बांद्रा-वर्ली सी लिंक मार्ग से मलाड जा रहे थे, तभी उनकी कार के नीचे एक बाज आ गया। जरीवाला ने अपने ड्राइवर श्याम सुंदर कामत को कार रोकने के लिए कहा और वे दोनों घायल पक्षी को बचाने के लिए नीचे उतर गए।
दोनों चील को वाहन के नीचे से निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार उन्हें बचाते हुए आगे निकल रही थी, लेकिन तभी एक तेज रफ्तार टैक्सी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जरीवाला और कामत दोनों हवा में उड़ते हुए देखे गए। जरीवाला की मौके पर ही मौत हो गई, कामत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनकी भी मौत हो गई।
वर्ली पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
साभार: एजेंसियां,News 24, ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
