राज्य सरकार की रोक के बाद भी शिमला जीपीओ में आबंटित हो रहे खराब गुणवत्ता वाले तिरंगे, पढ़ें पूरी खबर..

full9143
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार( 08, अगस्त ) हर घर तिरंगा अभियान के लिए हिमाचल प्रदेश आए झंडों में कई खामियां पाई गई हैं। हालांकि राज्य में पहुंचे खराब गुणवत्ता वाले झंडों को बांटने पर रोक लगाई गई है, लेकिन राज्य सरकार की रोक के बाद भी शिमला जीपीओ में झंडे बेचे जा रहे है जिनमे अशोक चक्र बीच के बजाय किनारे में बना हुआ हैं। यह झंडे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर-घर तिरंगा फहराए जाने के लिए प्रदेश भर में आए थे।

शिमला के रविन्द्र का कहना है कि राज्य सरकार की रोक के बावजूद भी शिमला जीपीओ में खराब झंडे बेचकर राष्ट्रीय ध्वज का सरेआम अपमान किया जा रहा। उन्होंने कहा कि जीपीओ में जितने भी झंडे बेचे जा रहे है उनमें अशोक चक्र किनारे पर बना हुआ है। रविन्द्र ने जब तिरंगे में गलत जगह बने अशोक चक्र का जिक्र जीपीओ कर्मचारी से किया तो वह दो टूक बोला तिरंगा लेना है तो लो नही तो रहने दो।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर-घर खामियों वाला तिरंगा फहराकर तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। हैरत की बात भी है कि राष्ट्रीय ध्वज के बीच बने अशोक चक्र को किनारे बना दिया गया लेकिन प्रिंट करते वक्त इसका निरीक्षण तक नही करना बड़ी लापरवाही है।

साभार : हिमदर्शन समाचार, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed