शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग खोला गया, सोलन में भारी भूस्खलन के बाद से था बंद, पढ़ें पूरी खबर….

IMG_20230812_111729
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार (12, अगस्त)हिमाचल प्रदेश के सोलन में भारी भूस्खलन के बाद बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पांच यानी शिमला-कालका मार्ग को फिर खोल दिया गया है, लेकिन इस पर अभी सिर्फ हल्के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। दरअसल, 10 अगस्त को सोलन में भारी भूस्खलन हो गया था। ये भूस्खलन चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर सोलन के चक्की मोड़ के पास हुआ था। जिसके चलते शिमला-कालका राजमार्ग मार्ग को बंद कर दिया गया था।

शिमला-कालका मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुला
इसके बंद होने के बाद काफी संख्या में लोग रास्ते में फंस गए थे, लेकिन अब एक बार फिर शिमला-कालका मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुल गया है। उल्लेखनीय है कि सोलन और आसपास के इलाके में लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से पहाड़ी से बार-बार मलबा आ रहा है। जिससे मार्ग बार- बार अवरुद्ध भी हो रहा है। हालांकि मौके पर भारी मशीनरी तैनात है जो मलवे को हटाने का काम कर रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा, “हिमाचल में अब तक 223 लोगों की जान गई है और 295 घायल हुए हैं। 800 घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 7500 अन्य घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।”

24 जून से हुई थी हिमाचल में मॉनसून की शुरुआत
बता दें 24 जून से हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से यहां मॉनसूनी बारिश कहर बरपा रही है।मॉनसूनी बारिश शुरू होने के बाद से ही हिमाचल प्रदेश को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। मॉनसूनी बारिश शुरू होने के बाद हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों का आंकड़ा 223 तक पहुंच गया है।

साभार: एजेंसियां, ANI ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed