दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी टेंपो ट्रैक्स, 9 लोग थे सवार, एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल, ज्वाला जी मन्दिर से लौट रहे थे, पढ़ें पूरी खबर..

Screenshot_20231225-164654
Spread the love

बिलासपुर: पहाड़ी खेती, समाचार ( 25, दिसम्बर )हिमाचल प्रदेश में आज क्रिसमस के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जब सुबह टेंपो ट्रैक्स ज्वालाजी से अर्की की ओर जा रही थी तो नम्होल के साथ लगते बाग खुर्द नामक जगह पर तीखे मोड़ पर चालक ने गाड़ी के ऊपर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है तथा 3 लोगों को आशिंक चोटें आई है। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। नम्होल पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है।

कौन कौन हुए घायल

हादसे में सोलन जिले के अर्की के गावं सरयांज के सुरेश कुमार और पत्नी अनिता (43), उनके दोनों बेटियां बेटी मनीषा (23), साक्षी (22),  धीरज (20), कमल (27), फूला देवी (52), गगन (19) और महिला स्वर्णजीत (19) घायल हैं। ये सभी लोग अर्की के सरयांज गांव के एक ही परिवार से हैं।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed