हिमाचल में शुक्रवार से बदलेगा मौसम: यलो अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना, पढ़े पूरी खबर….

20200506_151249
Spread the love

शिमलाः (पहाड़ी खेती, समाचार). हिमाचल में शुक्रवार से मौसम बदलेगा। शनिवार को दिवाली के अवसर पर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 15 नवंबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेेश में 18 नवंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में मौसम बदलने जा रहा है। 

ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बीते करीब डेढ़ माह से बारिश नहीं हुई है। शुष्क ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। किसानी-बागवानी करने वालों को भी बारिश का इंतजार है। 

विज्ञापन

ऐसे में प्रदेश में 13 से 18 नवंबर तक के लिए जारी हुए मौसम के पूर्वानुमान से कई लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। वहीं बीते रोज राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में आज शुक्रवार को हल्की धूप खिलने के साथ-साथ बादल भी छाए हुए हैं।  

About The Author

You may have missed