केंद्र सरकार के खिलाफ किसान संघ हुआ मुखर, 8 सितंबर को किया जाएगा धरना प्रदर्शन, मांगे न मानी तो किया जायेगा बड़ा आंदोलन, पढ़े पूरी खबर….

kisan
Spread the love

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, देश भर में किसानोंकी हो रही दुर्दशा के मुद्दे पर अब भारतीय किसान संघ ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान संघ किसानों के मुद्दे को लेकर 8 सितंबर को देश भर में 555 जिलों पर आंदोलन करेगा। यह जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने शुक्रवार को शिमला में दी ।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को न्यूमतम समर्थन मूल्य से नुकसान हो रहा है। किसानों को उनकी लागत मूल्य भी नही मिल पा रहा है। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमदेव ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही मूल्य नही मिल पा रहा है जिससे किसान घाटे में जा रहा है। किसानों की हालत बदत्तर होती जा रही है। किसानो की दशा सुधारने ओर उन्हें उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ 8 सितंबर को पूरे देश मे 555 जिलों में प्रदर्शन करेगा और डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सोपेंगे। उनकी मांग है कि एक एक्ट बनना चाहिए। जिसमे रेट तय होना चाहिए जिससे किसानों को उनका न्यूनतम समर्थम मूल्य मिले और किसानो को नुकसान ना हो और यदि कोई इससें नीचे खरीदता है तो एक्ट के तहत उस पर कार्रवाई होनी चाहिए । वर्तमान में चाहे बागवान हो या किसान सबको न्यूनतम समर्थन मूल्य नही मिल रहा है। कई राज्य में स्थिति बेहतर है लेकिन अधिकतर किसानो को नुकसान ही हो रहा है।

भारतीय किसान संघ ने कहा है कि अब किसानो पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा ओर यदि सरकार उनकी मांग नही मानती है तो भारतीय किसान संघ एक बड़ा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि 3 कृषि कानूनों को संशोधित कर लागू करना चाहिए।

About The Author

You may have missed