शीतोष्ण फल और अनाज फसलों (गेहूं और जौ) पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन सेंटरोजा रिसोर्ट, सोलन में किया गया….

IMG_20211002_165602
Spread the love

सोलन:  पहाड़ी खेती, समाचार, भा.कृ.अनु.प.-(आई.ए.आर.आई,) क्षेत्रीय केंद्र,शिमला शीतोष्ण फल और अनाज फसलों (गेहूं और जौ) पर अनुसंधान कर रहा है।

क्षेत्रीय केंद्र किसान के लिए प्राथमिक उत्पादकता के साथ-साथ आय बढ़ाने के लिए विभिन्न उच्च उपज की किस्मों / रूटस्टॉक के विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। केंद्र का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष, डॉ. कल्लोल कुमार प्रामाणिक और डॉ मधु पटियाल (वरिष्ठ वैज्ञानिक) ने किया। शीतोष्ण फलों, गेहूं और जौ की हाल की किस्मों के साथ-साथ आई.ए.आर.आई की प्रौद्योगिकियों के जीवित नमूनों के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

आगंतुकों बिशेष कर Hon’ble DC,Solan ने प्रदर्शित प्रौद्योगिकियों/किस्मों जैसे पूसा सेब रूटस्टॉक-101, पूसा खोर अखरोट, ऑफ-सीजन स्ट्रॉबेरी, गुठलीदार फलों की रूटस्टॉक,दोहरे उद्देश्य वाली जौ किस्म-बी.एच.एस.380, बिना छिलके जौ की किस्म-बी.एच.एस.352 और अलग-अलग बुवाई के समय के लिए जारी की गई गेहूं की किस्म एच.एस.562, एच.एस.542, एच.एस.490 को अपनाने में गहरी रुचि दिखाई। किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न आई.सी.ए.आर योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। IARI के स्टाल को ICAR, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया था।

About The Author

You may have missed