हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने गिनाई प्रदेश सरकार की योजनाएं..

Spread the love

शिमला: (पहाड़ी खेती न्यूज़); हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।

राज्यपाल ने हिमाचल सरकार की सभी योजनाओं का भी सदन में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने सभी वादों को लगभग पूरा कर दिया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की सभी योजनाओं को लागू करने में पूरा सहयोग किया है।

जनमंच प्रदेश सरकार का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम – 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनसमस्याओं को निपटाने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनमंच शुरू किया है जिसमे सभी जनसमस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि जनमंच प्रदेश सरकार का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया है। प्रदेश सरकार ने हर घर मे घरेलु गेस पहुचाने का कार्य पूरा किया है। किसानों की आय को डबल करने के लिए प्रदेश सरकार कार्यरत है। बन्दरो और अन्य जानवरों से खेत सरक्षण के लिए मुख्यमंत्री खेत सरंक्षण योजना का शुभारंभ किया है।

किसानों को सिंचाई के लिए बिजली सस्ती की गई है। सिंचाई के 75 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर के हिसाब से किसानों को बिजली दी जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो को उत्तम किस्म के बीज 50 प्रतिशत के अनुदान पर प्रदान कर रही है। प्रदेश सरकार बागवानी के विकास में भी भरपुर प्रयत्न कर रही है।

प्रदेश की आर्थिकी के विकास में पशुधन का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए सरकार नई नश्ल के पशुधन मुहैया करवाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। प्रदेश भर में पशुधन की सुरक्षा के लिए पशु चिकित्सालय खोले गए है। इसके अतिरिक्त लावारिस पशुओं के लिए गौ सदन खोले गए है। इस प्रकार बजट सत्र के प्रथम दिन राज्यपाल ने प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया।

गौरतलब है कि इस बजट  सत्र में कुल 22 बैठकें होंगी। 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2020-2021 का बजट प्रस्तुत करेंगे। वहीं बजट सत्र के पहले दिन विपिन परमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी भर दिया है। 26 फरवरी यानी कल विपिन परमार विधानसभा अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

You may have missed