IND vs NZ: रोहित _राहुल के आगाज़ को ऋषभ पंत ने छक्के से दिया अंजाम, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T 20 सीरीज जीता भारत…

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम इंडिया ने ये उपलब्धि रांची का मैदान मारते ही हासिल की। इसी के साथ उसने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।
रांची के घमासान में बल्ले से अगर भारत की जीत की बुनियाद रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने रखी। तो उस पर बुलंद इमारत ऋषभ पंत ने खड़ी की। पंत ने टीम इंडिया की जीत की स्क्रिप्ट बैक टू बैक छक्के जड़कर लिखी, औक इस तरह रांचीवासियों को धोनी की कमी नहीं खलने दी। भारत ने रांची T20 7 विकेट से जीता।
न्यूजीलैंड को हराकर रांची के मैदान पर T20I में भारत ने अपने अजेय रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा है। ये रांची में भारत की 3 टी20 मैचों में तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने यहां एक टी20 धोनी की कप्तानी में जबकि एक विराट की कप्तानी में जीता था।इस बार रोहित की कप्तानी में भारत ने रांची का मैदान T20I में मारा है। इसी के साथ सीरीज भी सील की है। ये भारत की लगातार 5वीं T20 सीरीज जीत है।
साभार: TV 9 भारतवर्ष, सोशल मीडिया नेटवर्क।
About The Author
