मौसम: हिमाचल प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलवृष्टि की चेतावनी….

शिमलाः ( पहाड़ी खेती, समाचार )
हिमाचल प्रदेश में तापमान चढ़ने के बाद अब गर्मी महसूस होने लगी है, लेकिन शुक्रवार से प्रदेश में फिर से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सूबे के दस जिलों में शुक्रवार को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
6 मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी है। आज शुक्रवार को राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप देखने को मिली।
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिला-जुला बना रहा। गुरुवार को उमस होने की वजह से गर्मी महसूस की गई। इससे पहले बुधवार को शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई थी।
About The Author
