हिमाचल प्रदेश : फिर बिगड़ेगा मौसम, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी जारी….

20200419_113812
Spread the love

शिमलाः ( पहाड़ी खेती, समाचार )

हिमाचल में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में दो दिन ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। विभाग के अनुसार 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के छह जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये अलर्ट चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन के लिए जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहा।

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.1, कल्पा में 3.6, मनाली में 5.6 और शिमला में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नाहन में प्रदेश में सबसे अधिक 16.9 और ऊना में 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। 

About The Author

You may have missed